गरियाबंद

श्याम बाबा के निकाली गई निशान यात्रा
03-Mar-2026 2:16 PM
श्याम बाबा के निकाली गई निशान यात्रा

नवापारा राजिम, 3 मार्च। श्री श्याम परिवार एवं अग्रवाल नवयुवक मंडल नवापारा नगर के संयुक्त तत्वाधान में नगर में निशान यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें नगर के सभी श्याम भक्तों ने हिस्सा लिया। भक्तों की टोली जब हाथों में निशान लिए श्याम बाबा के भजन गाते हुए एवं जयकारा लगाते हुए नगर में निकली तो पूरा वातावरण श्याममय हो गया। श्याम बाबा को निशान चढाने की परंपरा हजारों साल पुरानी है।

खाटू नगरी में वर्ष के हर एक दिन श्याम भक्तों का मेला लगा रहता है। फाल्गुन माह में इसकी मान्यता बहुत ज्यादा है। निशान यात्रा के बाद श्री राधा कृष्णा मंदिर में श्याम भजन भी आयोजित हुए जिसे विनय अग्रवाल, काव्या शर्मा,खगेश डडसेना,विकाश शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। भाव भरे एवं भक्तिपूर्ण भजनों से वहां मौजूद सभी श्याम भक्त झूमने लगे।

साथ ही सभी श्याम भक्तो ने श्याम बाबा के साथ संगीतमय फूलो की होली भी खेली एवं होली का त्योहार मनाया। इस अवसर पर श्याम बाबा को छप्पन भोग लगाया गया एवं श्याम रसोई बनायी गयी।


अन्य पोस्ट