गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 1 मार्च। शहर के विकास कार्यों के लिए क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू ने 70 लाख रूपये से अधिक की राशि स्वीकृति कर विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन किया है।
इस अवसर पर नपा अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू,नपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी,मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा,सभापति एवं पार्षदों के करकमलों से किया गया, जिसमें नगर के सदर बाजार स्कूल,बगदेही स्कूल में प्रार्थना के लिए टीन शेड, साहनी समाज में टीन शेड निर्माण की आधारशिला रखी गई। नवापारा नगर के प्राचीन शीतला तालाब में दशगात्र शेड एवं वार्ड क्रमांक 20 में डामरीकरण एवं पेवर लगाए जाने के लिए भूमिपूजन किया गया। वहीं शहर के पं.ऋषि दास वैष्णव सामुदायिक भवन आयोजित कार्यक्रम में 79 हितग्राहियों प्रधानमंत्री आवास के लिए भवन अनुज्ञा वितरित किया गया। होली के अवसर पर गरीबों को पक्के मकान बनाने के लिए अनुज्ञा पत्र मिलने से हितग्राहियों में काफी खुशी थी।
श्री साहू ने कहा कि मोदी को गारंटी के तहत लोगों को पक्के मकान देने के लिए सरकार वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास के कार्य तेज गति के किए जा रहे है। कार्यक्रम में नपा.सभापति सचिन सचदेव,रवि साहू,सहदेव कंसारी,पूजा कंसारी,निर्मला धीरज साहू,पार्षद नम्मु ध्रुव,जीना निषाद, पूर्व पार्षद प्रसन्न शर्मा, बाबी चावला, महिला मोर्चा अध्यक्ष धनमती साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित मेघवानी, मुकुंद मेश्राम,टिंकू सोनी, योगिता सिन्हा,हर्षा कंसारी,गीता राजपूत, लीलाराम निषाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।