गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 28 फरवरी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किए गए बजट पर शाला विकास एवं प्रबंधन समिति शासकीय कन्या शाला राजिम के अध्यक्ष देवकी साहू ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा विधानसभा पटल पर प्रस्तुत किया गया बजट विकसित छत्तीसगढ़ राज्य का मार्ग प्रशस्त करेगा।
बजट में आधुनिक विजन एवं आगामी वर्षों में समृद्ध एवं विकसित छत्तीसगढ़ के लिए रोड मैप की परिकल्पना से बजट पेश किया गया है। जिसमें गांव,गरीब, मजदूर,महिला, युवा, व्यवसायी एवं शासकीय कर्मचारियों की हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। बालिकाओं की आर्थिक समृद्धि, छत्तीसगढ़ की अधोसंरचना,गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर समावेशी बजट निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ के विकास एवं अर्थव्यवस्था को तेज गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि रायपुर में शासकीय होम्योपैथिक कॉलेज की स्थापना,बुजुर्गों के लिए शक्ति पीठ भ्रमण योजना की सौगात, राजिम में माता राजिम की भव्य कास्य प्रतिमा,छत्तीसगढ़ युवा दर्शन योजना महतारी, वंदन योजना का विस्तार,जी-राम-जी योजना में अधिक बजट का प्रत्यक्ष लाभ से छत्तीसगढ़ खुशहाली एवं समृद्धि की राह पर अग्रसर होगा।