गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 23 फरवरी। नपा अध्यक्ष ओमकुमारी- संजय साहू भाजपा जिला महिला मोर्चा महामंत्री मनोनीत होने पर संगठन का आभार जताया है।
नपा अध्यक्ष एवं महामंत्री ओमकुमारी-संजय साहू ने भाजपा संगठन मंत्री पवन साय,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, विधायक इंद्रकुमार साहू, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू,प्रदेश कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा अवस्थी,रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि वर्मा एवं नवापारा भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मिला दायित्व का पार्टी के प्रति पूरी निष्ठापूर्वक कार्य करने का पूरा प्रयास करूंगी। मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को जिला महामंत्री का दायित्व प्रदान किया है। यह केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। भारतीय जनता पार्टी ने जो दायित्व मुझे सौंपा है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। जिले में भाजपा संगठन को मजबूत करने एवं मोदी जी के गारंटी, विकास कार्य एवं योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का भरसक प्रयास करूंगी।


