गरियाबंद

कांग्रेस सेवा दल का झंडा वंदन कार्यक्रम संपन्न
23-Feb-2026 3:08 PM
कांग्रेस सेवा दल का झंडा  वंदन कार्यक्रम संपन्न

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 23 फरवरी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई,राष्ट्रीय सचिव  राजकुमारी रघुवंशी, प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार के आदेशानुसार प्रतिमाह के अंतिम इतवार को झंडा वंदन कार्यक्रम किया जाना है।

22 फरवरी को ब्लॉक कांग्रेस सेवादल गोबरा नवापारा के द्वारा चंपारण चौक डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति के पास वार्ड क्र.02 के पार्षद रामरतन निषाद के कर कमलों से झंडा वंदन कार्यक्रम किया गया।जिसमें प्रमुख रूप से सौरभ शर्मा पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष,चतुर सिंग जगत रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष,घनश्याम साहू जिला महामंत्री,बीरबल बंजारा ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष,सुरेंद्र साहू विधानसभा अध्यक्ष,सुनिल शर्मा जिला ग्रामीण मंत्री,रामकुमार शर्मा,भारत गिरी गोस्वामी,लालजी साहू,डोमन साहू,अर्जुन साहू पार्षद, मानसिंग ध्रुव,विजय तारक,रूपराम साहू, देवा सोना बूथ प्रभारी,अमर सिंह चक्रधारी,दूरपति सोना,शीतल जगत,नीला जगत,बाल सेवादल जयबीर जगत,जिज्ञान जगत,कुसुम जगत, सौरभ कहार, कब्याश साहू उपस्थित हुए।

 


अन्य पोस्ट