गरियाबंद

स्वामी कैलाशानंद गिरी को विवेक ने किया भगवान भोलेनाथ का चित्र भेंट
20-Feb-2026 4:13 PM
स्वामी कैलाशानंद गिरी को विवेक ने किया भगवान भोलेनाथ का चित्र भेंट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 20 फरवरी। छत्तीसगढ़ यात्रा पर पधारे निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि से राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सदस्य विवेक शर्मा ने सौजन्य मुलाकात की।

इस अवसर पर विवेक शर्मा ने ईश्वरीय सौगात के रूप में महाराज के आराध्य भगवान भोलेनाथ के आकर्षक चित्र भेंट किया। स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज भारत के अत्यंत प्रतिष्ठित, प्रभावशाली एवं तपस्वी संतों में से एक हैं। वे वर्ष 2021 से निरंजनी क्षेत्र के सर्वोच्च पद महामंडलेश्वर पर आसीन हैं। अपनी गहन साधना, भगवान शिव की तपस्या (महारुद्राभिषेक) और गहन आध्यात्मिक विद्या के वे देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं।

इस दौरान आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा हुई और समाज के सर्वांगीण कल्याण, नैतिक मूल्यों के अभाव और युवाओं में आध्यात्मिक जागृति पर विशेष बल दिया गया। विवेक शर्मा ने महाराज से सभी देशवासियों को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।


अन्य पोस्ट