गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 18 फरवरी। पिछले दिनों महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत बकतरा के वार्ड नंबर 17 सिंचाई कालोनी में आयोजित रामायण और सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंचे सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल।
उन्होंने कहा कि सिंचाई कालोनी वार्ड नंबर 17 का यह बस्ती ग्राम पंचायत बकतरा और नगरपालिका परिषद अभनपुर के बीच में स्थित है। इस बस्ती पर दोनों ही निकायों का प्रभाव पड़ता है। यहां के स्वच्छता, सुरक्षा और शिक्षा के साथ साथ स्ट्रीट लाइट,सामुदायिक भवन और विद्युत व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के बारे में सांसद प्रतिनिधि द्वारा क्षेत्रीय सांसद के समक्ष बात रखने का आश्वासन दिया गया। सभा को जनपद सभापति हेमलता साहू, सरपंच तारनी साहू, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रोहित कुर्रे ने भी संबोधित किया। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि गुलेन्द्र साहू,जनपद सदस्य प्रतिनिधि विनोद चंद्राकर,पंच प्रतिनिधि भरत साहू, वेदव्यास साहू,नरेन्द्र साहू, रामकुमार साहू, घनश्याम साहू, विष्णु साहू,चोवा राम साहू, मोहन साहू, प्रेम साहू,वेदव्यास साहू,भेषण साहू,रमन साहू, देवचरन साहू,मोती पाल व अन्य लोग उपस्थित थे।


