गरियाबंद

परदेशी साहू ने जी राम जी योजना की चौपाल में दी जानकारी
16-Feb-2026 4:08 PM
परदेशी साहू ने जी राम जी योजना की चौपाल में दी जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 16 फरवरी। अभनपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत आलेखुटा में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष परदेसी राम साहू ने चौपाल लगाकर विकसित भारत रोजगार और आजिविका की नई गारंटी जी राम जी श्रमिक कल्याण योजना 2025,-26 के चल रहे कार्यों का  निरीक्षण व जन चौपाल संवाद कार्यक्रम जो भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रसार प्रसार किया गया।

पिछले सरकार में 100 दिन का काम मिलता था अब वह 125 दिन हो गया है साथ ही इस अधिनियम के अंतर्गत मजदूरी का भुगतान साप्ताहिक या कार्य समाप्ति के 15 दिनों के अंदर होगा विलंब पर मुआवजा दे होगा। ग्राम स्तर पर लिए गए निर्णय योजनाओं के मुख्य आधार होंगे सभी कार्य ग्राम सभाओं द्वारा तैयार और अनुमोदित किया जाएंगे। ऐसा अधिनियम इस जी राम जी में प्रावधान रखा गा है। जी राम जी में आप लोगों को कैसी मदद मिलेगी इन विषयों के बारे में उपस्थित श्रमिकों को बताया हर योग्य लाभार्थी को अब 25 फीसदी अधिक काम मिलता है। 100 दिनों की वजह 125 दोनों का काम की गारंटी है। अधिक काम का मतलब हर घर के लिए अधिक आए और अधिक समृद्धि मजदूरी भत्ते में कोई कटौती नहीं होगी केवल बढ़ोतरी भुगतान में पहले देरी होती थी अब नहीं होगी पहले के विपरीत डिजिटल सिस्टम बायोमेट्रिक उपस्थिति और साप्ताहिक अपडेट की वजह से कोई देरी नहीं और पूर्ण भुगतान सुरक्षित किया जाएगा। अब जलवायु सुरक्षा पर फोकस होगा जो कि विकसित भारत की नीव है,राज्य सरकार बुवाई एवं कटाई के मौसम के दौरान कुल 60 दिनों तक कार्य रोक सकती है ताकि खेती किसानी के लिए गांव में श्रमिक मजदूर उपलब्ध हो सके, हर गांव का काम उसकी जरूरत पर आधारित होगा आपकी प्राथमिकता राष्ट्र की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में मजदूरों का सम्मान भी किया गया कार्यक्रम में विशेष रुप से जिला पंचायत सभापति चंद्रकला ध्रुव,जनपद सदस्य राजेश्वरी ध्रुव, सरपंच भागेश्वरी सिन्हा, उपसरपंच प्रितम सिन्हा,पार्षद प्रतिनिधि धीरज साहू,लीलाराम निषाद,झाडु राम सिन्हा,जगदीश ध्रुव, ओम प्रकाश ध्रुव,विरेन्द्र ध्रुव,खुदीराम सिन्हा,सोनू सिन्हा,गणेश ध्रुव,नारद सिन्हा, प्रेम बाई सिन्हा,तेमीन सिन्हा,दामिनी कंसारी,पार्वती ध्रुव, संतोषी ध्रुव,रेखा तारक,गंगा ध्रुव, रोजगार साहायक कृष्णा साहू सहित ग्राम वासी बड़ी संख्या में उपस्थित।


अन्य पोस्ट