गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 16फरवरी। राजिम कुम्भ कल्प मेला के महानदी आरती स्थल के पास लगाई गई ब्रह्माकुमारीज राजिम द्वारा चैतन्य देवियों की झांकी मेले मे आकर्षण का केंद्र बना हुआ है,जो मेले में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रहे है।
ब्रह्माकुमारीज राजिम के द्वारा महानदी आरती पुराना मुख्य मंच के पास चैतन्य देवी की झांकी मां दुर्गा मां सरस्वती मां लक्ष्मी मां गायत्री मां ब्रह्मचर्य देवी मां काली देवी मां सरस्वती मां गंगा मैया कि चैतन्य झांकी जो संस्था से जुड़े प्रतिदिन राजयोग का अभ्यास करने वाली बहने है एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग लगाई गई जो देश के चारों ओर द्वादश ज्योतिर्लिंग का साक्षात् दर्शन कर रहे है। जिसका उद्घाटन राजिम विधायक रोहित साहू,छग मप्र ब्रह्माकुमारीज मीडिया प्रभारी एवं प्रशासनिक प्रभाग के प्रदेश कोऑर्डिनेटर आशीष गुप्ता भाई,अकोला ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र संचालिका रुक्मिणी दीदी, राजिम ब्रह्माकुमारीज संचालिका ब्रह्माकुमारी हेमा दीदी, प्रमोद भाई, प्रकाश भाई, योगेश भाई एवं संस्था से जुड़े भाई बहनो के द्वारा आरती एवं देवी वंदन से कार्यक्रम शुरू किया गया।


