गरियाबंद

मानिकचौरी में शिव महापुराण कथा 19 से 23 तक
16-Feb-2026 4:02 PM
मानिकचौरी में शिव महापुराण कथा 19 से 23 तक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 16 फरवरी। समीपस्थ ग्राम मानिकचौरी में 19 फरवरी से 23 फरवरी तक पांच दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का वातावरण है। आयोजन समिति द्वारा कथा स्थल की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

कथावाचक श्री धाम वृंदावन के राष्ट्रीय कथावाचक पं कृष्णचंद्र दुबे  के सानिध्य में होगा और श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए व्यापक व्यवस्था की जा रही है। आयोजकों के अनुसार प्रतिदिन निर्धारित समय पर वेद मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन एवं श्री शिव महापुराण की दिव्य कथा का वाचन होगा। कथा के माध्यम से भगवान शिव की महिमा,भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के संदेशों का प्रसार किया जाएगा। पांच दिनों तक चलने वाले इस आध्यात्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

 कथा स्थल पर मंच सज्जा,बैठने की व्यवस्था,पेयजल और प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की जा रही है।

आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर कथा श्रवण का लाभ लेने की अपील की है। समापन दिवस पर विशेष पूजा-अर्चना एवं भंडारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रवासियों की सहभागिता रहेगी। ऐसे धार्मिक आयोजनों से गांव में आध्यात्मिक वातावरण सुदृढ़ होता है और सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा मिलता है।

आयोजक राधिका रमेश साहू, गोमती-बलराम साहू, प्रिया-नरसिंह साहू, हेमलता-अवध साहू, साधना-हलधर साहू ने बताया कि आयोजन के शुभारंभअवसर पर 19 फरवरी को भव्य कलश यात्रा निकलेगी। 20 को नारद मोह शिवचरित्र,21 को शिव पार्वती महोत्सव, 22 को स्वामी कार्तिकेय, गणेश जन्म शिवजी की विविध लीला और 23 फरवरी सोमवार को सार तथा यज्ञपूर्ण आहुति होगा। बताया गया है कि श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन पूज्य माता मानबाई साहू के पुण्यस्मृति में रखा गया है।


अन्य पोस्ट