गरियाबंद

सेवानिवृत्त फौजी शंभू का नवापारा में स्वागत
14-Feb-2026 3:54 PM
सेवानिवृत्त फौजी शंभू का   नवापारा में स्वागत

नवापारा-राजिम, 14 फरवरी। जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर,भारतीय सेना में अपना बहुमूल्य योगदान देने के पश्चात नवापारा के लाडले सपूत शंभू साहू (फौजी) का नगर आगमन हुआ। वार्ड नंबर 17, संघर्ष चौक निवासी स्व. मेतु राम साहू के सुपुत्र शंभू साहू के सेवानिवृत्त होकर लौटने पर परिक्षेत्र साहू समाज और नगरवासियों ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया। नगर की सीमा में प्रवेश करते ही शंभू साहू का भव्य स्वागत शुरू हुआ। गाजे-बाजे,आतिशबाजी और भारत माता के जयकारों के साथ उन्हें माँ कर्मा मंदिर परिसर ले जाया गया। वहां साहू समाज के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने फूल-मालाओं से उन्हें लाद दिया। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की गई।

समाज के प्रबुद्ध जनों ने कहा कि शंभू साहू ने न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे साहू समाज और नवापारा क्षेत्र का मान बढ़ाया है। फौजी कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, वह जीवन भर समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहता है। इस दौरान परिक्षेत्र साहू समाज के अध्यक्ष रमेश साहू, उपाध्यक्ष भागवत साहू,संगठन सचिव ठाकुर राम साहू,सचिव गैंद लाल साहू,कोषाध्यक्ष लखन साहू, मंदिर समिति के अध्यक्ष रज्जु साहू,सलाहकार रविशंकर साहू, भगत घनश्याम साहू,युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेंद्र साहू,संगठन सचिव लक्की साहू,गजेंद्र साहू,व्यापार प्रकोष्ठ से अध्यक्ष डिगेश्वर साहू, सलाहकार आलोक साहू,सदस्य संतोष साहू,भरोसी राम साहू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी,युवा उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पल को यादगार बनाया।


अन्य पोस्ट