गरियाबंद

आदर्श विवाह में शामिल हुए ब्रह्मानंद साहू
13-Feb-2026 3:52 PM
आदर्श विवाह में शामिल हुए ब्रह्मानंद साहू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 13 फरवरी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में राजधानी सहित पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में कुल 6412 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। जिसमें साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में अभनपुर ब्लॉक से लगभग 166 जोड़ा विवाह बंधन में बंधे जिसमें ग्राम मंदलोर, जौंदा,जौन्दी, तामासीवनी, अभनपुर, खिलौरा, खोरपा, छछानपैरी, सकरी,कोलर, हसदा, पीपरोद, सिवनी, धुसेरा, जामगांव,गिरहोला,मोहदी,बेलर, कुररा, पटेवा, दुलना, नवापारा सहित ग्राम पोड़ के चार जोड़ा शामिल हुए जिसमें भुवनेश्वरी संग प्रमोद साहू, आमनी संग खेमचंद यादव,पूजा संग अरुण सोनवानी परिणय सूत्र में बधे अपने क्षेत्र के वर वधु को आशीर्वाद देने ब्रह्मानंद साहू समाजसेवी एवं सभापति जनपद पंचायत अभनपुर पहुंचे। साथ में परिक्षेत्र साहू समाज अध्यक्ष गेंद लाल साहू, उपाध्यक्ष रामकुमार हिरवानी सहित सैकड़ों लोग कार्यक्रम स्थल साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे अपने बीच अपने जनप्रतिनिधि को पाकर वर वधु व परिवार वाले खुश हुए ब्रह्मानंद साहू ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर एक ही दिन में 6412 जोड़ों का विवाह कर छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाने के लिए प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है।


अन्य पोस्ट