गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 13 फरवरी। एड्स नियंत्रण शाखा रायपुर के निर्देशानुसार सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में इस सत्र विभिन्न चरणों में एचआईवी. संक्रमण से बचाव व रोकथाम विषय के अंतर्गत रंगोली, पोस्टर, वाद-विवाद व रिल्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक द्वारा स्कूल व ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ रैली व डोर टू डोर के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया।
इस आयोजन में लगभग 200 से अधिक विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। जिनका पुरस्कार वितरण संपन्न हुआ। जिसमें तुषार यादव,नैना निषाद,नीतु साहू,समीर साहू प्रथम स्थान सोनिका दिवाकर,पूनम भाणडेकर अवंतिका दीवान चांदनी यादव,मानसी देवांगन द्वितीय स्थान प्राप्त कर इन विजेता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
प्राचार्य डॉ.शोभा गावरी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रेड रिबन क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिताएँ निश्चित ही एड्स जागरुकता के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है वर्तमान में एड्स जागरूकता पर युवाओं जागृत करना नितांत आवश्यक है क्योंकि युवा ही भविष्य के निर्माता है। उपप्राचार्य डॉ.मनोज मिश्रा ने कहा कि एड्स नियंत्रण शाखा- रायपुर की यह योजना बहुआयामी पहल होगी साथ ही आयोजन का महत्वपूर्ण उद्देश्य दुनिया भर के एच.आई.वी. से प्रभावित लोगों के साथ एकता से खड़े रहने का सन्देश पहुंचेगा। कार्यक्रम संयोजक डॉ.आर.के.रजक ने बताया कि एच.आई.वी.एवं एड्स न केवल संक्रमण वाली बल्कि एक जानलेवा बीमारी भी है। इसे केवल जन जागरूकता से ही रोका जा सकता है। अभी तक वैज्ञानिक इसका ठोस उपचार नही खोज पाए है। बचाव एवं सतर्कता ही उपाय है। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब के डॉ.डी.पी.निर्मलकर,डॉ.श्यामा शांडिल्य,डॉ.राजेश्वरी चन्द्राकार, , डॉ.प्रेरणा सोनी,डॉ.दुर्गेशनंदिनी साहू, प्रो.महेंद्र द्विवेदी,प्रो.लोमश साहू की अहम भूमिका रही। समस्त कार्यक्रम का संयोजन डॉ.आर.के.रजक ने किया।


