गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 10 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के आव्हान पर वी जी राम जी पर भाजपा मंडल नवापारा द्वारा कार्यशाला आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू उपस्थित थे।
श्री बजाज ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा ग्रामीण भारत की तकदीर व तस्वीर बनाने के लिए लागू की गई विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन योजना के खिलाफ कांग्रेस के नेता जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर तो बढ़ेंगे ही तथा गांव-गांव में आधारभूत संरचना विकसित होगी। उन्होंने उक्त उदगार भाजपा द्वारा नवापारा में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि जी रामजी योजना से जल संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ ग्लोबल वार्मिंग की गति को रोकने में मदद मिलेगी। श्री बजाज ने कहा वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी पूरी दुनिया के लिए गंभीर समस्या बनी हुई है इससे जनजीवन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है इससे दुनिया के सारे देश चिंतित है तथा अपने-अपने स्तर पर इसे रोकने का प्रयास कर रहें है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी राम जी योजना लागू कर वैश्विक तापमान को रोकने की दिशा में ठोस कदम बढ़ाया है। श्री बजाज ने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों से नदी-नालों, सडक़ों के किनारे तथा तालाब के तट पर वृहद वृक्षारोपण के साथ साथ गांव की पड़त भूमि में बाग- बगीचा व छोटे जंगल विकसित करने की कार्य योजना तैयार करें। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के आरोपों का करारा जवाब दे। वी बी जी राम जी पर भाजपा मंडल नवापारा में कार्यशाला आयोजित किया गया। जिसमें प्रमुखता से विकसित भारत पर चर्चा हुआ।
उक्त कार्यक्रम में विधायक इंद्रकुमार साहू जी ने उपस्थित क्षेत्र के गांवों के सरपंच को सम्बोधित करते हुए विकसित भारत गारंटी रोजगार आजिविका मिशन ग्रामीण पर बताते हुए कहा कि पहले 100 दिनों का रोजगार मिलता था अब 125 दिनों का मिलेगा साथ ही डिजिटल पेमेंट होने से भ्रष्टाचार नही होगा,उक्त कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा ने मंच संचालन करते हुए मोदी जी के विकसित भारत के सपने को साकार करने हेतु संकल्पित रहने कार्यकर्ताओ से अपील किए।
उक्त कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू , उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी,जनपद सदस्य वर्षा मिश्रा,जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा परदेशी साहू ,रमेश पहाडिय़ा , अशोक गंगवाल मन्डल महामंत्री सिंटू जैन , उपाध्यक्ष चेतन साहू,धीरज साहू,मनीष देवांगन,गुलशन साहू ,तनु मिश्रा,प्रदेशकार्य समिति सदस्य योगिता सिन्हा,दयालु राम गाड़ा , पार्षद सचिन सचदेव,पूजा कंसारी , लोमेश्वरी साहू,साधना सौरज,धनमती साहू,मनीष चौधरी,मुकुंद मेश्राम,प्रेम साधवानी,हर्षा कंसारी , किरण सोनी,उमा कंसारी,प्रभा बाँसवार,अनुज राजपूत,अंकित मेघवानी,तर्री सरपंच लखन सिन्हा,नन्दू साहू दुलना,डोंगितराई कुमारू साहू,भीखम साहू पिपरौद , भोले सोनकर,वीरेन्द्र यादव कोलियारी के उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।


