गरियाबंद

पवन दीवान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
10-Feb-2026 3:17 PM
पवन दीवान की पुण्यतिथि   पर श्रद्धांजलि सभा

राजिम, 10 फरवरी। संत कवि स्वामी अमृतानंद पवन दीवान की पुण्यतिथि के अवसर पर राजिम स्थित पवन दीवान आश्रम में श्रद्धा और भक्ति का भावपूर्ण वातावरण देखने को मिला। आश्रम मेें पहुंचे बड़ी संख्या में उनके शिष्यों एवं अनुयायियों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पादुका पूजन के साथ शिव अभिषेक का विधिवत आयोजन किया गया। आश्रम के बच्चों द्वारा मंत्रोच्चार किया गया, वहीं भजन संध्या मंडली द्वारा प्रस्तुत भजन-कीर्तन का कार्यक्रम अपराह्न 1 बजे तक चलता रहा। कार्यक्रम के अंत में भगवान शिव एवं हनुमान जी की महाआरती संपन्न हुई तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में स्वामी अमृतानंद पवन दीवान स्मृति छत्तीसगढ़ ब्रह्मचर्य आश्रम न्यास समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, सचिव अनिल तिवारी, पंडित अर्जुन नयन तिवारी, सदस्य विकास तिवारी, कन्हैया तिवारी, डी.के. ठाकुर, आचार्य पंडित रोशन शास्त्री, पंडित अमित तिवारी, प्रबंधक नूतन तिवारी, पुरुषोत्तम मिश्रा, विकास शर्मा, रमेश पहाडिय़ा।

 साहित्यकार संतोष कुमार सोनकर मंडल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

डॉ. रमन सिंह की सरकार में उन्हें गौ सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। छत्तीसगढ़ निर्माण आंदोलन में उन्होंने अग्रिम पंक्ति में रहकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसका परिणाम 1 नवंबर 2000 को पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के रूप में सामने आया। भागवत कथा के माध्यम से उनकी ख्याति दूर-दूर तक फैली और देखते ही देखते जनमानस में एक नाम चला कि पवन नहीं यह आंधी है छत्तीसगढ़ का गांधी है।


अन्य पोस्ट