गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 9 फरवरी। सोनकर समाज के अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा कि समाज का एक अलग महत्व है। यदि शिक्षा, सभ्यता और संस्कृति को बचाकर रखा जाए, तो समाज को आगे बढऩे से कोई नहीं रोक सकता। समाज के समग्र विकास के लिए इन तीनों मूल्यों पर चिंतन और अमल आवश्यक है।
श्री साहू ने कहा कि सोनकर समाज मेहनतकश समाज है जो परिश्रम के बल पर निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने समाज में बिन्नी बाई को दानदाता के रूप में स्मरण करते हुए कहा कि ऐसी महान विभूतियां पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है और आने वाली पीढिय़ों को प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने नारा दिया था कि बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ। हम सब गर्व से कह सकते है कि बेटियां आज शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है। समाज को हम क्या दे रहे है? इस पर भी चिंता करें। समाज संगठित रहेगा तो सारे काम संभव होगा।
उन्होंने समाज के लोगों से नशापान का त्याग करने की अपील करते हुए कहा कि नशा समाज की जड़ों को कमजोर करता है। स्वस्थ, शिक्षित और जागरूक समाज ही विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ सकता है। श्री साहू ने कहा कि छोटे से गांव का सरपंच रहा हूं। विधायक के रूप में आपके आशीर्वाद से खड़ा हूं। समाज से जुड़ाव हर व्यक्ति की जिम्मेदारी रोहित साहू
श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित सोनकर समाज के अधिवेशन में विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक रोहित साहू ने समाज की एकता, आस्था और सहभागिता पर जोर देते हुए कहा कि समाज है तभी हमारी पहचान है। प्रत्येक व्यक्ति के भीतर समाज के प्रति विश्वास और निष्ठा होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज के लिए समय निकालना केवल औपचारिकता नहीं बल्कि हमारी जिम्मेदारी है।
जब भी समाज का कोई आयोजन, उत्सव या कार्यक्रम हो, उसमें पूरे परिवार के साथ अनिवार्य रूप से सहभागिता करनी चाहिए। इससे न केवल सामाजिक जुड़ाव मजबूत होता है, बल्कि समाज के माध्यम से व्यक्ति का सम्मान और पहचान भी बढ़ती है। उन्होंने सोनकर समाज को मेहनतकश समाज बताते हुए कहा कि यह समाज अपने परिश्रम, ईमानदारी और संघर्ष के बल पर निरंतर प्रगति कर रहा है। समाज के लोगों में परिश्रम के प्रति जो संस्कार हैं, वही इसके उत्थान का सबसे बड़ा आधार हैं।
इस अवसर पर विधायक इंद्रकुमार साहू एवं विधायक रोहित साहू ने 20 लाख रूपए की लागत से बनने वाले सामाजिक भवन का भूमिपूजन किया। यहां सम्मान समारोह एवं सामाजिक पुस्तक का विमोचन हुआ। प्रारंभ में भगवान श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मण जी के समक्ष पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूआत किया। सोनकर समाज के इस गरिमामय समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष
ओमकुमारी-संजय साहू भाजपा मण्डल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, गरियाबंद जिला भाजपा के महामंत्री चंद्रशेखर साहू, नगर पंचायत राजिम की पूर्व अध्यक्ष रेखा सोनकर, पार्षद टंकू सोनकर, सभापति निर्मला-धीरज साहू, पार्षद भारत सोनकर, लोमेश्वरी साहू, सरपंच संघ के अध्यक्ष मुकेश ढीढी, किसान नेता चंद्रिका साहू, संजीव-टिंकू सोनी, मुकुंद मेश्राम, राकेश सोनकर, फिंगेश्वर सरपंच संघ के अध्यक्ष हरीश साहू सहित बड़ी संख्या में समाजिक जन उपस्थित थे।


