गरियाबंद

शिव महापुराण कथा का हवन पूजा के साथ समापन
08-Feb-2026 9:17 PM
शिव महापुराण कथा का हवन पूजा के साथ समापन

नवापारा राजिम, 8 फरवरी। समीपस्त ग्राम धौराभाटा में 1 फरवरी से 7 फरवरी तक चले श्री शिव महापुराण कथा का 7 फरवरी शनिवार को श्री शिव अवतार, द्वादश ज्योतिर्लिंग महिमा वर्णन एवं हवन पुजा पश्चात कथा को विराम किया गया। साथ ही सभी कार्यक्रम का समापन भी किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में यजमानगण, भक्तगण, ग्रामवासियों की उपस्थिति रहीं। कथा वाचक शैलेंद्र कृष्ण शास्त्री(वृंदावन धाम) एवं आयोजकों ने सभी सहयोगी एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।  कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि 8 फरवरी को दोपहर 1 बजे से विशाल प्रसादी भण्डारा का आयोजन किया गया है।


अन्य पोस्ट