गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 7 फरवरी। श्री राजीव लोचन भागवत परिवार धौराभांठा/नवापारा राजिम एवं समस्त ग्राम वासी द्वारा श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के दौरान जोर दार कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कथा वाचक शैलेंद्र कृष्ण शास्त्री(वृंदावन धाम)द्वारा कथा के माध्यम से आज के प्रसंग के बारे में विस्तार से बताया जिस पर श्रोताओं में भारी उत्साह देखते बन रहा था। इस अवसर पर कथा का श्रवण करने लाला साहू अध्यक्ष राजिम भक्तिन माता समिति,भाजपा नेता परदेशीराम साहू, आलोक साहू, सुरेन्द्र साहू नवापारा, साहू समाज पिपरौद परिक्षेत्र अध्यक्ष पारसमणि साहू, कविराज, नूतन साहू सोसायटी व्यवस्थापक नवापारा, अंतरराष्ट्रीय कवि नूतन लाल साहू ,अंतरराष्ट्रीय हास्य कवि काशी पूरी कुंदन,हास्य कवि संतोष सेन,गीतकार टीकम सेन दिवाकर, प्रसिद्ध शायर जितेंद्र कुमार साहिर सुकुमार,हास्य कविता मकसूदन साहू बरीवाला,वरिष्ठ कवि मोहन लाल साहू मानिकपन सहित सैकड़ों भक्तगणों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि 8 फरवरी को शाम 1 बजे से विशाल प्रसादी भण्डारा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के संरक्षक गण मेहतरु राम साहू छांटा,रामा साहू रक्शा, मदन साहू रक्शा,अमीरचंद साहू परसदा जोशी,चंपालाल साहू, राकेश साहू, खोरबाहरा साहू राजिम,छन्नु राम साहू धौराभाठा, चिंताराम साहू, चंद्रहास साहू,राधेश्याम, गेंदालाल,सरजू राम कुरुद,सहित अन्य ग्राम वासी लगे हुए हैं।


