गरियाबंद

धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
07-Feb-2026 8:02 PM
धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 7 फरवरी। नवापारा पुलिस ने सोमवारी बाजार देवार मोहल्ला क्षेत्र में धारदार हथियार लेकर गाली-गलौच कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार गंड़ासा जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार 6 फरवरी को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सोमवारी बाजार देवार मोहल्ला नवापारा में एक व्यक्ति हाथ में लोहे का धारदार गंड़ासा लेकर मोहल्ले में गाली-गलौच कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और उक्त व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भुवनेश्वर पिता रमेश देवार (28 वर्ष) निवासी सोमवारी बाजार बताया। आरोपी के खिलाफ  धारा 25 आम्र्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।


अन्य पोस्ट