गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 6 फरवरी। शहंशाह-ए-राजिम हजरत सैय्यद मस्तान शाह वली के उर्स पाक के अवसर पर बुधवार 4 फरवरी को जिले भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दरगाह पहुंचे। इस दौरान जिला अध्यक्ष अयाज रजा ने कार्यकर्ताओं और मुस्लिम समाज के लोगों के साथ बाबा की दरगाह में चादर पेश कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
चादर पेश करने के बाद आयोजित तकरीर कार्यक्रम में भी जिला अध्यक्ष अयाज रजा शामिल हुए। वहीं गुरुवार सुबह 6 बजे आयोजित कुल शरीफ की फातिहा में भी उन्होंने अपनी सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर अयाज रजा ने देश, प्रदेश और जिले की सुख-समृद्धि के लिए बाबा से दुआ मांगी तथा सभी लोगों को उर्स पाक की मुबारकबाद दी।
कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समाज के अध्यक्ष अल्तमश सिद्दीकी, शब्बीर रिजवी, नुरुल रिजवी, अशरफ चौहान, गुलाम मुस्तफा रजवी सहित कई समाज जन उपस्थित रहे। वहीं भारतीय जनता पार्टी से नत्थू साहू, राजू साहू, संतोष यादव, प्रतीक साहनी, दीपक निषाद, अजहर रजा, संतु साव, भारत सोनकर सहित अन्य कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।


