गरियाबंद

शिव महापुराण कथा में उमड़े श्रध्दालु
06-Feb-2026 3:34 PM
शिव महापुराण कथा में उमड़े श्रध्दालु

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 6 फरवरी। श्री राजीव लोचन भागवत परिवार धौराभांठा/नवापारा राजिम एवं समस्त ग्राम वासी द्वारा श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर कथा वाचक शैलेंद्र कृष्ण शास्त्री(वृंदावन धाम)द्वारा 3 फरवरी को त्रिदेवों में शिव जी का श्रेष्ठत्व वर्णन, 4 फरवरी को त्रिपुरासुर और जलंधर व भस्मासुर कथा एवं शिव लीला, 5 फरवरी गुरुवार को सती चरित्र एवं पार्वती शिवजी विवाह महोत्सव का आनंद पूर्व के कथा के माध्यम से बताया जिस पर श्रोताओं में भारी उत्साह देखते बन रहा था।उन्होंने कहा कि प्रेम और विवाह में आत्मसमर्पण और समर्पण का महत्व है,और भगवान शिव और पार्वती का विवाह प्रेम और समर्पण का एक आदर्श उदाहरण है।

इस अवसर पर कथा का श्रवण करने विशेष अतिथि पूर्व सांसद एवं स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन के अध्यक्ष चन्दूलाल साहू, तुकाराम साहू शिक्षक, रवि साहू पटवारी, छन्नूराम साहू सोसायटी अध्यक्ष नवापारा,अशोक साहू, गोविंद साहू, केजू साहू, बुधराम नगार्ची,ताराचंद साहू,युवराज साहू,बासु साहू, राधे सेन,चंपू साहू,लोकेश साहू ग्राम छांटा सहित सैकड़ों भक्तगणों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि 8 फरवरी को शाम 1 बजे से विशाल प्रसादी भण्डारा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के संरक्षक गण मेहतरु राम साहू छांटा,रामा साहू रक्शा,मदन साहू रक्शा,अमीरचंद साहू परसदा जोशी,चंपालाल साहू, राकेश साहू,खोरबाहरा साहू राजिम,छन्नु राम साहू धौराभाठा, चिंताराम साहू, चंद्रहास साहू,राधेश्याम, गेंदालाल,सरजू राम कुरुद,सहित अन्य ग्राम वासी लगे

 हुए हैं।


अन्य पोस्ट