गरियाबंद
नवापारा राजिम, 4 फरवरी। सोमवार को छ.ग राज्य पावर लिमिटेड के अतर्गत अभनपुर क्षेत्र का तामाविसनी उपकेंद्र पर रजत जयंती मनाई गई।जिसमें मुख्य अतिथि अभनपुर जनपद पंचायत क़ृषि सभापति विवेक तिवारी,सरपंच श्याम साहू तमासिवनी,चम्पारण भाजपा मण्डल अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि तोषण साहू,मण्डल कोषाध्यक्ष निर्मल साहू, कार्यालय प्रभारी बलराम साहू, कार्यक्रम पर सम्मिलित हुए।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बिजली ऊर्जा हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है चाहे क़ृषि क्षेत्र,हो घर हो कामर्शियल उपयोगीता हो बड़े बड़े उद्योग हो बिजली बगैर सब अधूरा है।
उन्होंने विकसित भारत हेतु,सोलर ऊर्जा माध्यम से बिजली उत्पादन को अत्यधिक उत्पादन कर ऊर्जादाता बने ताकि आने वाले दिनों मे ऊर्जा संकट से मुक्ति मिल सके, इस अवसर पर कार्यक्रम मे सोलर ऊर्जा से बिजली उत्पादन करने वाले को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


