गरियाबंद

कमिश्नर के हाथों सेवानिवृत पुलिस अधिकारी सम्मानित
04-Feb-2026 4:08 PM
कमिश्नर के हाथों  सेवानिवृत पुलिस अधिकारी सम्मानित

 नवापारा राजिम, 4 फरवरी। पुलिस विभाग में 33 वर्षों की निष्ठापूर्वक सेवा देने के बाद सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) मिलू राम साहू,चौकी प्रभारी चम्पारण, थाना गोबरा नवापारा, 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो गए।उनके सेवानिवृत्ति अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने उन्हें श्रीफल,शाल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

एएसआई साहू का मूल निवास ग्राम मौरीकला,थाना कुरूद, जिला धमतरी है,जबकि वर्तमान में वे विघ्यंवासिनी कॉलोनी, अभनपुर में निवासरत हैं। उनकी पुलिस सेवा की शुरुआत 6 मार्च 1992 को थाना राजिम से हुई। इसके बाद उन्होंने थाना फिंगेश्वर,थाना सिविल लाइन रायपुर,थाना गंज और थाना कसडोल में कार्य किया। सेवा दौरान उन्होंने नशा मुक्ति अभियान और साइबर अपराध जागरूकता अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया। वर्ष 2021 में ग्रामीण क्षेत्र रेंज में अपराध नियंत्रण एवं निराकरण में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 उनकी कार्यशैली महिलाओं और बच्चों के प्रति संवेदनशील, कर्तव्यनिष्ठ और जनसेवाभावी रही,जिससे उन्हें पुलिस विभाग में सम्मान और सशक्त पहचान मिली। उनके सेवानिवृत्ति पर थाना गोबरा नवापारा प्रभारी दीपेश जायसवाल सहित स्टाफ गणों ने बधाई शुभकामनाएं दी है।


अन्य पोस्ट