गरियाबंद
गरियाबंद, 4 फरवरी। 16वीं राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के दिव्यांग खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कि या। जिले का नाम रोशन करने पर दिव्यांग खिलाडिय़ों को कलेक्टर बी एस उईके ने सम्मानित कर खिलाडिय़ों की मेहनत, लगन और जज़्बे की सराहना की।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट कक्ष में 16वीं राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता क़ृषि महाविद्यालय जोरा रायपुर मे दिनांक 28, 29, 30 जनवरी में आयोजित हुआ जिसमे गरियाबंद जिले के 17 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था ।
उक्त प्रतियोगिता में गरियाबंद स्कूल समर्थ दिव्यांग आवासीय विद्यालय के दिव्यांग बच्चो द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुयें उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है
जिसमें चुनेश्वर सिन्हा(दृष्टिबाधित) लंबी कूद( प्रथम स्थान) टी 11, प्रियंका ध्रुव(दृष्टिबाधित), लंबी कूद (प्रथम स्थान) एफ 11, इशकुमार ध्रुव,(अल्प दृष्टिबाधित) 100मीटर दौड़ (द्वितीय स्थान) तावा फेंक (द्वितीय स्थान) गोला फेंक (तृतीय स्थान) टीएफ 12, देवीसिंह विश्वकर्मा,(दृष्टिबाधित) 100मीटर दौड़ (तृतीय स्थान) तावा फेंक ( तृतीय स्थान) एफ 11, लक्ष्मीनारायण नेताम,(दृष्टिबाधित) 100मीटर दौड़ (द्वितीय स्थान) तावा गोला फेंक (तृतीय स्थान) एफ 11 , डोमार यादव (दृष्टिबाधित) गोला फेंक (तृतीय स्थान) टएफ 11, तारणी प्रजापति अस्थिबाधित, तावा फेंक, गोला फेंक, भाला फेंक (द्वितीय स्थान) एफ 57 , प्रीति यादव, लंबी कूद (प्रथम स्थान) टी 11 , भीष्म नारायण ( दृष्टिबाधित) 100मीटर दौड़ में (प्रथम स्थान)टी एफ 11, चंद्रभूषण , 100 मीटर दौड़ (द्वितीय स्थान) टी 11 , नीलम टंडन 100 दौड़ प्रथम स्थान , किंजल साहू 100 दौड़ तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
ज्ञात हो कि इससे पूर्व जिला स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता फिंगेश्वर में 25 और 26.01.2026 को आयोजित किया गया था जिसमें चयनित खिलाडिय़ों ने राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता मे बेहतरीन प्रदर्शन कर चयनित खिलाडिय़ों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित कर जिले का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री ठाकुर , जिला पैरा स्पोर्ट्स संघ अध्यक्ष प्रीति यादव,शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्थान गरियाबंद, स्कूल समर्थ दिव्यांग आवासीय विद्यालय अधीक्षिका लक्ष्मी रानी यादव, तारणि ध्रुव, हीरामणि यादव सहित सभी प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों ने खिलाडिय़ों को बधाई दी ।


