गरियाबंद

जनहितकारी बजट-गफ्फू मेमन
02-Feb-2026 8:30 PM
जनहितकारी बजट-गफ्फू मेमन

गरियाबंद, 2 फरवरी। भाजपा नेता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह भारत के उज्ज्वल भविष्य और आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि बजट में कृषि, ग्रामीण विकास, उद्योग, रोजगार और अधोसंरचना को प्राथमिकता दी गई है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

श्री मेमन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को मजबूत करता है और छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में समावेशी विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री सीतारमण को जनहितकारी बजट के लिए धन्यवाद दिया।


अन्य पोस्ट