गरियाबंद

सौर ऊर्जा अपनाओ, बिजली बिल घटाओ- इंद्रकुमार
02-Feb-2026 3:47 PM
सौर ऊर्जा अपनाओ, बिजली बिल घटाओ- इंद्रकुमार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 2 फरवरी। नगर में विद्युत विभाग द्वारा रजत जयंती उत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक  इन्द्र कुमार साहू,विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू,राजिम नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव, भाजपा मण्डल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा,नपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी एवं विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री हरिशंकर प्रसाद उपस्थित थे।

विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के पच्चीस वर्ष पूरे होने पर उत्कृष्ट विद्युत उपभोक्ताओं को चार श्रेणियों में विभाजित कर सम्मानित किया गया। घरेलू, गैर घरेलू, सिंचाई एवं सोलर कनेक्शन के पांच-पांच श्रेष्ठ उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

 उक्त अवसर पर विधायक इंद्रकुमार साहू ने विभाग के कार्यों की सराहना करते हुवे कहा कि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी चौबीसों घंटे, हर मौसम में हमे बिजली सप्लाई के लिए समर्पित रहते है। उपस्थित जन समूह से आह्वान किया कि ऊर्जा के अन्य विकल्प जैसे सौर ऊर्जा का उपयोग करे। कम बिजली के बिल आने से आर्थिक लाभ भी मिलेगा। शासन द्वारा पीएम सूर्य घर योजना के तहत घरों में सोलर प्लेट लगाने के लिए सब्सिडी प्रदान की जा रही है। उपभोक्ता इस योजना से जुडक़र लाभ उठाएं।


अन्य पोस्ट