गरियाबंद
नवापारा राजिम, 2 फरवरी। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने केंद्रीय बजट 2026 राजधानी रायपुर में प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा अवस्थी के नेतृत्व में सुना। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य योगिता सिन्हा ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विकसित भारत को आधार मानकर जनहितैषी बजट पेश किया है। जिसमें गांव,गरीब,मजदूर, महिला,व्यापारी एवं युवाओं एवं सभी वर्गों फायदा पहुंचाने वाला बजट बताया। वित्त मंत्री ने वित्तीय वर्ष 26-27 के बजट में खासकर युवाओं एवं महिलाओं के सपनों को उड़ान देने वाला है। प्रत्येक जिले में छात्राओं को पढ़ाई में बाधा को दूर करने के लिए हॉस्टल का निर्माण,महिलाओं में उद्यमिता को बढ़ाने के लिए दस हजार करोड़ रूपए का इक्विटी फंड, ग्रामीण महिलाओं के उत्पाद के लिए बाजार उपलब्ध करने के लिए सी-मार्ट एवं लखपति दीदी योजना का विस्तार स्वागत योग्य है। देश में स्वास्थ्य सेवा को अधिक मजबूती देने के लिए आयुर्वेदिक एम्स की स्थापना विकसित भारत की ओर एक मजबूत कदम है। वित्त मंत्री ने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए जनकल्याणकारी बजट पेश किया है।


