गरियाबंद
नितिन नबीन से मिले पूर्व नपाध्यक्ष
23-Jan-2026 5:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
गरियाबंद, 23 जनवरी। भाजपा नेता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने नई दिल्ली में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं।
गफ्फू मेमन ने कहा कि नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पार्टी की दूरदर्शी सोच का प्रतीक है। उन्होंने छत्तीसगढ़ और बिहार में प्रभारी रहते हुए संगठन को मजबूती देकर ऐतिहासिक जीत दिलाई। उनका नेतृत्व सरल, सुलभ और कार्यकर्ता-केन्द्रित है। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा संगठनात्मक व वैचारिक रूप से और अधिक सशक्त होगी तथा देशभर में पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


