गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 20 जनवरी। छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के राजिम दौरे के दौरान भाजपा नीति मंच अल्पसंख्यक मोर्चा रायपुर जिला अध्यक्ष अयाज रजा ने उनसे सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर अयाज रजा ने पर्यटन मंत्री को गुलदस्ता भेंटकर आत्मीय स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
भेंट के दौरान भाजपा की रीति-नीति, संगठनात्मक गतिविधियों तथा प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर संक्षिप्त लेकिन सार्थक चर्चा हुई। अयाज रज़ा ने कहा कि राजिम धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जहां पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने पर्यटन मंत्री से राजिम सहित आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के पर्यटन स्थलों के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।


