गरियाबंद

नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेता श्याम अग्रवाल ने दी बधाई
20-Jan-2026 4:23 PM
नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेता श्याम अग्रवाल ने दी बधाई

नवापारा-राजिम, 20 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में हर्ष का माहौल है। इसी कड़ी में भाजपा नेता श्याम अग्रवाल ने नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक प्रेषित की हैं।  उन्होंने कहा कि नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चयन संगठन के लिए एक सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व की शुरुआत है। वे लंबे समय से संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके अनुभव, कार्यकुशलता और संगठन के प्रति समर्पण से पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती मिलेगी।

 उन्होंने कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा देशभर में संगठनात्मक रूप से और अधिक सुदृढ़ होगी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासात्मक विजन को गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे और पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

उन्होंने कहा कि नितिन नवीन का सरल स्वभाव, कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदनशीलता और निर्णय लेने की क्षमता उन्हें एक जनप्रिय नेता बनाती है। उन्होंने ईश्वर से उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा आगामी चुनौतियों का मजबूती से सामना करेगी और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगी।


अन्य पोस्ट