गरियाबंद

भाजयुमो जिलाध्यक्ष का जोशीला स्वागत
16-Jan-2026 3:06 PM
भाजयुमो जिलाध्यक्ष का जोशीला स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 16 जनवरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हेमंत नागेश के गरियाबंद नगर आगमन पर युवा मोर्चा एवं भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

तिरंगा चौक पर ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ आयोजित स्वागत कार्यक्रम में युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेमंत नागेश ने कहा कि युवा मोर्चा युवाओं को संगठित कर उन्हें देश और समाज के विकास से जोडऩे का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज का युवा ही भारत का भविष्य है और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

स्वागत कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुमित पारेख सहित अनूप भोसले, प्रहलाद ठाकुर, प्रकाश सोनी, अमित वखारिया, सागर मायनी, यश मिश्रा, सूरज सिन्हा, नमन सेन, प्रतीक सिंह, पप्पू ठाकुर, रवि चंद्राकर और वेश राठौर उपस्थित रहे। सभी ने हेमंत नागेश को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।


अन्य पोस्ट