गरियाबंद

शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बने रामा यादव
16-Jan-2026 3:00 PM
शहर ब्लॉक कांग्रेस  अध्यक्ष बने रामा यादव

नवापारा राजिम, 16 जनवरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर के तेज-तर्रार युवा नेता रामा यादव को नवापारा शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।

रामा यादव नगर पालिका के पूर्व में पार्षद के साथ-साथ कांग्रेस के कमेटी के विभिन्न पद पर रहते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। रामा यादव ने अपने नवीन दायित्व के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व एवं पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू का आभार व्यक्त किया है। उनके मनोनयन पर पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस सौरभ शर्मा,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी,नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका संध्या राव,पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंह, पार्षदगण दीपाली राजपूत,अजय साहू,रामरतन निषाद,हेमंत साहनी,अर्जुन साहू,फागू राम देवांगन, रामरतन निषाद,तरुण कंसारी,टिकेश्वर गिलहरे, पूर्व पार्षद मंगराज सोनकर,अजय कोचर,संदीप पारख, रमेश तिवारी, चंद्रहास साहू, गोल्डी पारख,निर्माण सिंह यादव,शाहिद रजा,विक्की साहू, राजा ठाकुर,आशीष गुप्ता,अनूप खरे राकेश सोनकर,रामकुमार शर्मा, विजय तारक,राजा चावला, मुरली राजपूत,अतुल ठाकुर,बल्लू साहू,अजय साहू, सौरभ सोनी,शेखर साहू,वीरेंद्र राजपूत,प्रदीप साहू,बल्लू देवांगन,प्रतीक साहू,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने रामा यादव को बधाई शुभकामनाएं दी है।


अन्य पोस्ट