गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 1 जनवरी। मानिकचौरी निवासी कन्हैयालाल सर्वांकर का 79 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। स्व.सर्वांकर रायपुर कमिश्नर कार्यालय में मुख्य लिपिक के पद से सेवानिवृत्ति हुए थे।
उनके निधन पर पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मानिकचौरी के पावन माटी पुत्र सर्वांकर जी गौटियां परिवार के आधार स्तंभों में से एक थे । ग्राम की सभी गतिविधियों में उनका आशीर्वाद रूपी सहयोग ग्रामवासियों को बराबर मिलता रहा है,वे ग्राम में जनजागरण के कार्य में भी अग्रणी रहा करते थे। वे आज हमारे बीच नहीं रहे,उनके दो पुत्र व दो पुत्री है, दु:ख की इस घड़ी में हम सभी ग्रामवासी उनके गमगीन परिवार के साथ हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देते हुए उनके शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें ।


