गरियाबंद

जौंदा में गुरु घासीदास जयंती समारोह
31-Dec-2025 4:41 PM
जौंदा में गुरु घासीदास  जयंती समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 31 दिसंबर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम जौंदा में बाबा गुरु घासीदास जयंती का कार्यक्रम रखा गया।जिसके मुख्य अतिथि इंद्र कुमार साहू विधायक अभनपुर,अध्यक्षता ब्रह्मानंद साहू सभापति जनपद पंचायत अभनपुर,विशेष अतिथि के रूप में मुकेश ढीढी जिला अध्यक्ष सरपंच संघ, खोरबाहरा साहू सरपंच प्रतिनिधि, दिनेश यादव उपसरपंच ग्राम पंचायत जौंदा,तोशन साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष,दीपक ठाकुर,शोभाराम साहू उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सत्य के संदेश ग्राम जौंदा पंथी की प्रस्तुति दी गई। सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा मंदिर व जैतखाम में पूजा अर्चना किया गया उसके बाद विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा बाबा गुरु घासीदास ने मनखे मनखे एक समान का नारा दिया। समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर सतनाम पंथ की स्थापना की हम आपस में एक होकर चले शिक्षा को हथियार बनाएं। सतनामी समाज के मांग पर गुरु घासीदास मंदिर के सामने टीना शेड हेतु 6 लाख रुपए की घोषणा विधायक के द्वारा किया गया।

वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्रह्मानंद साहू सभापति ने कहा कि हम पंडाल सफेद लगाते हैं गुलाल सफेद कलर का उपयोग करते हैं। मंदिर की पुताई सफेद रंग से करते हैं ध्वज भी सफेद लगाते हैं इन सबसे स्पष्ट है कि बाबा का संदेश सादा जीवन उच्च विचार रहा है। जीवन को संवारने के लिए हम नशा मुक्त, मांसाहार मुक्त रहे। इस अवसर पर सतनामी समाज से ताराचंद मन्नाडे, मनोज नारंग,सोमनाथ भारती,भारती अशोक मन्नाडे, भोजराम,चितरंजन भारती, इतवारी रात्रे,गोकुल भारती, तेशु मंडल, मूलचंद लहरे आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट