गरियाबंद
पुराना पुलिस थाना के पास सडक़ का हुआ सुधार कार्य
20-Dec-2025 8:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 20 दिसंबर। शहर के मुख्य मार्ग गंज रोड से वार्ड क्रमांक 17,18,19 जाने वाली पुराना पुलिस थाना के पास सडक़ की जर्जर स्थिति से लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
नगर पालिका सभापति सचिन सचदेव ने लोगों के इस परेशानियां से क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू को अवगत कराया,जिस पर श्री साहू ने आवागमन में हो रही परेशानियों को देखते हुए तत्काल लोक निर्माण विभाग को मरम्मत कार्य के लिए निर्देशित कर मरम्मत कार्य कराया गया। नगर पालिका सभापति सचिन सचदेव एवं वार्ड वासियों ने श्री साहू का उनके इस भगीरथ प्रयास के लिए आभार-धन्यवाद ज्ञापित किया हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


