गरियाबंद

गुरु घासीदास जयंती धूमधाम से मनाई
20-Dec-2025 6:50 PM
 गुरु घासीदास जयंती धूमधाम से मनाई

मैनपुर, 20 दिसंबर। मैनपुर में सतनामी समाज के लोगों ने बाबा गुरु घासीदास की जयंती धूमधाम से मनाई। कुर्रे निवास में बड़ी संख्या में सामाजिक महिला पुरुष बच्चे और  बाबा का अनुकरण करने वाले विभिन्न समुदाय के लोग भी पहुंचे। परंपरा के अनुसार सबसे पहले जैतखाम में पालो चढ़ाया। 

सीजी  कुर्रे ने कहा -गुरु घासीदास बाबा ने समाज को सात्विक जीवन जीने की प्रेरणा दी। गुरु घासीदास का जन्म ऐसे समय में हुआ, जहां समाज में ऊंच नीच, छुआछूत का बोल बाला था। कुरीतियों, अंधविश्वासों और ऊंच नीच के भेदभाव को मिटाने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया।

उन्होंने सत्य अहिंसा और समानता पर आधारित एक ऐसे समाज की कल्पना की, जहां हर मानव समान हो और प्रेम सद्भाव से रहे। सत्य की आराधना के साथ-साथ सामाजिक चेतना जागृत की और तपस्या से प्राप्त ज्ञान व शक्ति को मानव सेवा में समर्पित किया। गुरु घासीदास ने जहां समाज में एकता बढ़ाने का कार्य किया, वहीं भाईचारे व समरसता का संदेश भी दिया। उन्होंने मनखे-मनखे  एक समान का संदेश दिया।

भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम , भाजपा कार्यकर्ता मोहन सिंह भी शामिल हुए।


अन्य पोस्ट