गरियाबंद
नवापारा राजिम, 19 दिसंबर। श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में आयोजित भव्य राम कथा के लिए नगर की धार्मिक सामाजिक जनकल्याण कारी संस्था सालासर सुन्दरकाण्ड हनुमान चालीसा जनकल्याण समिती के आमंत्रण पर अयोध्या से पूज्य प्रशांत जी महाराज नगर में पधार रहे है,जो संगीतमय कथा का रसपान करायें गे, कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे रखा गया है,पहले एवम दूसरे दिन के कथा यजमान मनहरण तारणी शर्मा होंगे।
संस्था के संस्थापक राजू काबरा, अध्यक्ष धरम साहू,तारणी शर्मा ने बताया कि राम हम छत्तीसगढ़ वासियों के जन जन के हृदय में बसे हुए है,पहले छत्तीसगढ़ कौशल प्रदेश कहलाता था,माँ कौशल्या का मायका रायपुर ग्राम चंदखुरी धाम में है, इसलिए राम हमारे भांजे है, छत्तीसगढ़ में भांजा भले ही 1 माह का हो और मामा मामी 60 साल के हो पर वह अपने भांजे को राम समझकर प्रणाम करते है, हर कोई भले ही रोज रामायण नही पढ़ते होंगे पर रामायण हर घर मे विराजमान है,रोज उसकी पूजा जरूर करते हैं।
भगवान राम के प्रति यहां अगाध श्रद्धा है,भगवान राम और माता सीता के द्वारा स्थापित कुलेश्वर महादेव भी यही है,भगवान राजीवलोचन भी यहां पर है,महाराज श्री के वाणी में सरस्वती का वास है,जब वह राम कथा सुनाते है तो श्रोता भाव विभोर हो जाते है।


