गरियाबंद

सुरेंद्र, प्रतीक व यशवंत साहू का सम्मान
17-Dec-2025 3:16 PM
सुरेंद्र, प्रतीक व यशवंत साहू का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 17 दिसंबर। साहू छात्रावास परिसर में साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के तत्वावधान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ नयापारा के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र साहू, उपाध्यक्ष प्रतीक साहू तथा नगर साहू संघ कोपरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष यशवंत साहू का सम्मान किया गया। नवापारा नगर साहू संघ के अध्यक्ष रमेश साहू द्वारा नगर के युवा व्यवसायी सुरेंद्र साहू को व्यापार प्रकोष्ट का अध्यक्ष एवं प्रतीक साहू को उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर साहू समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल है। वहीं नगर साहू संघ कोपरा के अध्यक्ष पद पर यशवंत साहू के निर्वाचित होने से समाजजनों में प्रसन्नता व्याप्त है। नवीन दायित्व प्राप्त होने पर राजिम साहू छात्रावास परिसर में आयोजित सादा समारोह में राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को किसान गमछा श्रीफल एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया।सम्मान से उत्साहित व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेंद्र साहू ने कहा कि नवापारा नगर में साहू समाज के व्यापारियों को संगठित कर एक सशक्त व्यापारिक संगठन का निर्माण किया जाएगा। व्यापार प्रकोष्ठ के माध्यम से समाज के विकास,उत्थान तथा समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर समिति की उपाध्यक्ष उमा साहू,आलोक साहू, कोषाध्यक्ष भोले साहू,संगठन मंत्री रवि शंकर साहू, डीगेश्वर साहू,डॉ. ओंकार साहू,विष्णु साहू,तरुण साहू, अशोक साहू सहित नगर साहू संघ राजिम के अध्यक्ष रामकुमार साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट