गरियाबंद

सालासर समिति ने समाज प्रमुखों की बैठक बुलाई
16-Dec-2025 3:46 PM
सालासर समिति ने समाज  प्रमुखों की बैठक बुलाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 16 दिसंबर। नगर की धार्मिक, सामाजिक, जनकल्याण संस्था सालासर सुन्दरकाण्ड हनुमान चालीसा जनकल्याण समिती ने राधाकृष्ण मन्दिर में आगामी 21 दिसम्बर से प्रारम्भ हो रही विशाल कलश यात्रा,9 दिवसीय श्रीराम कथा,11 बेटियों का सामूहिक आदर्श विवाह एवं 1जनवरी नववर्ष पर विशाल हनुमान चालीसा महापाठ के सम्बंध में समाज प्रमुखों की बैठक बुलवाई।

 

इस भव्य आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के संस्थापक राजू काबरा ने सुझाव एवं सबका सहयोग मांगते हुए कहा कि राम हमारे छत्तीसगढ़ के भांजे है, उन्हीं की कथा सुनाने अयोध्या से प्रशांत  महाराज 20 दिसम्बर को पधार रहे है। इस आयोजन को सफल बनाने लिए हर वार्ड,मोहल्ले,गांवों में बैठक ली जा रही है,जिसमे भव्य एवम विशाल कलश यात्रा निकाली जावेगी।वहीं 9 दिवसीय रामकथा प्रारम्भ होगी,31 दिसम्बर को 11 बेटियों का विवाह संपन्न होगा। जिसमें 22 बैलगाडिय़ों से बारात निकाली जावेगी। 1 जनवरी को विशाल हनुमान चालीसा महापाठ होगा,सभी से सुझाव आमंत्रित किये गए। इस विशाल आयोजन को नगर का आयोजन समझ सफल बनाने की अपील की गई। बैठक में श्रीराधाकृष्ण मंदिर के ट्रस्टी गोपाल,गिरधारी,प्रणय अग्रवाल, संतोष अग्रवाल,किशन सांखला,गोविंद राजपाल,सुमित पंजवानी, मनहरण शर्मा, साहू समाज अध्यक्ष रमेश साहू,रविशंकर साहू,सुरेंद्र साहू, कोमल साहू, डिगेंद्र साहू,किशन सारड़ा,सुरेश,दिपेश काबरा,नंदकिशोर राठी,हेमू यादव, दिलीप यादव,निषाद समाज अध्यक्ष पन्नालाल निषाद, भुवनेश्वर,कृष्णा निषाद, राजेश सोनकर,संतुराम सेन,गोविंदा कंसारी,बिसेसर हिरवानी,रूपेंद्र चन्द्राकर, राजेश पटेल,आदि समाज प्रमुख उपस्थित थे,सबने एक स्वर में कहा कि ये हमारे नगर का आयोजन है,हमारे नगर की बेटियां है ।

हम इसे जरूर एकजुट होकर सफल बनाएंगे।


अन्य पोस्ट