गरियाबंद

भामाशाह साहू समिति ने किया कंबल वितरण
16-Dec-2025 3:44 PM
भामाशाह साहू समिति  ने किया कंबल वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 16 दिसंबर। शहर के स्वयंसेवी संस्था भामाशाह साहू सद्भाव समिति के बैनर तले वार्ड नंबर दो खोलीपारा में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद राम रतन निषाद एवं अध्यक्षता मोहनलाल मानिकपन अध्यक्ष भामाशाह साहू सद्भाव समिति, विशिष्ट अतिथि नगर साहू समाज के पूर्व अंकेक्षक भागी राम साहू,थाना से सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार कश्यप एवं समिति के संरक्षक घनश्याम साहू उपाध्यक्ष रोमन लाल साहू, मानिक राम साहू थे। सर्वप्रथमअतिथियों के द्वारा साहू समाज के आराध्य माता राजिम, माता कर्मा, दानवीर भामाशाह के तैल चित्र पर चंदन वंदन माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया।

समिति के उपाध्यक्ष रोमन लाल साहू ने समिति से संबंधित गतिविधि के बारे में लोगों को अवगत कराया,नगर साहू समाज के पूर्व अंकेक्षक भागी, राम साहू ने कहा कि समिति के द्वारा किया जाने वाला यह कार्य सभी लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है,हमें सहयोग की भावना को अमल करना होगा तभी समाज आगे बढ़ेगा। सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार कश्यप ने कहा कि समाज के द्वारा सहयोग की भावना को लेकर रचनात्मक कार्य किया जाना अति प्रशंसनीय है। मुख्य अतिथि के आसंदी से पार्षद राम रतन निषाद ने कहा कि भामाशाह साहू सद्भाव समिति के द्वारा रचनात्मक एवं सहयोगात्मक कार्य किया जाना हमारे समाज देश सभी के लिए प्रेरणादायक है,इनके इस कार्य को देखते हुए गोबरा नवापारा नगर पालिका ने ब्रांड एंबेसडर बनाया था।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सभी लोगों की भूमिका रही कोषाध्यक्ष कोमल सिंह साहू,सचिव डॉ. रमेश कुमार सोनसायटी, सहसचिव डेरहू राम साहू,खियाराम साहू, लालाराम साहू,रवि शंकर साहू, हेमलाल साहू, पूर्णेन्द्र साहू,वीरेंद्र साहू, बहुर राम साहू,मनोज साहू, उपेंद्र साहू, भरोसी राम साहू की उपस्थिति रही, कार्यक्रम में सभी अतिथियों का सम्मान किया गया।


अन्य पोस्ट