गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मैनपुर, 15 दिसंबर। बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में रविवार को बिंद्रानवागढ़, मैनपुर एवं मलेवांचल तीनों मंडलों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक लेने पहुंचे बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के प्रभारी एवं राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद के प्रथम आगमन पर कार्यक........र्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी श्री निषाद ने कार्यकर्ताओं से कहा -अपने बूथ क्षेत्रों में भाजपा संगठन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों को बेहतर तरीके से संचालित करने आहान किया 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर अभियान को तेज किया जाएगा यह अभियान पार्टी की चुनावी तैयारियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा आज से ही विधानसभा चुनाव की तैयारी प्रारंभ कर दें। अब समय आ गया है पूरी मेहनत के साथ मैदान में उतरने का, हर बूथ को मजबूत करने का, अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने का।
उन्होंने कहा कि पार्टी को अपने कार्यकर्ताओं से बड़ी अपेक्षाएं हैं और कार्यकर्ता ही विजय की कुंजी हैं। उन्होंने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जिले में अब तक किए गए विकास कार्यों योजनाओं की प्रगति तथा उपलब्धियां की विस्तार से कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।
श्री निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और उनकी गारंटी को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियाँ ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि पार्टी ने समय से पूर्व ही विधानसभा प्रभारी को क्षेत्र में भेजकर चुनावी तैयारी को गति दी है। उन्होंने कहा कि प्रभारी नेहरू निषाद को भाजपा का परचम लहराने के उद्देश्य से भेजा गया है और यह बैठक उनकी परिचयात्मक बैठक है। संगठन पूरी एकजुटता के साथ प्रभारी के मार्गदर्शन में कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री डमरूधर पुजारी ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की असली पूँजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सदैव कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद मिला है। अपने पूर्व कार्यकाल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय की सरकार ने बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा की तथा पिछली सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उसकी जनविरोधी नीतियों को उजागर किया।
बैठक में आगामी पार्टी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। बूथ सशक्तिकरण अभियान, जनसंपर्क अभियान, संगठन पर्व, सरकार की उपलब्धियों को लेकर विशेष अभियान तथा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार को तेज करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के अंत में संगठन की मजबूती, अनुशासन और समर्पण के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में विजय का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉ आशीष शर्मा एव आभार जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा संतोष यादव शिवशंकर जायसवाल वरिष्ठ नेता योगेश शर्मा पारस ठाकुर संतोष सोनी पूर्व मंडल अध्यक्ष मेघा धनजय नेताम त्रिलोक राठौड़ घनश्याम मरकम दिनेश सचदेव नारायण सिन्हा राजेंद्र राजपूत देवशरण यादव दिलीप साहू किशोर यदु गोविंद नायक फिरतू राम कंवर दशरू सिन्हा हेमलाल यादव कोमल सोनवानी लखनगिरी गोस्वामी हेमंत साहू कैलाश निर्मलकर रोहित नायक सरोजिनी रात्रे लेश्वरी ठाकुर पीला सिंह परमेश्वर सेन पूजा चौहान टिकेश्वरी ठाकुर कवि मार्कम खेम सिंह भुनेश्वर साहू मोहन सिंह कुशवाह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


