गरियाबंद

पूर्व अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को कार्यभार सौंपा
15-Dec-2025 3:25 PM
पूर्व अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को कार्यभार सौंपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 15 दिसंबर। परिक्षेत्र साहू समाज चंपारण नवागांव की कार्यकारिणी बैठक साहू समाज की सामुदायिक भवन नवागांव में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के स्वजातीय बन्धुओं द्वारा माता कर्मा की पूजा अर्चना के साथ किया गया। तत्पश्चात समस्त पदाधिकारी एवं स्वजातीय बंधुओं का स्वागत गुलाल लगाकर किया गया।  इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष गैंद लाल साहू ने कहा कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। वह समाज में रहकर अपनी सुख और दुख रुपी जीविका का निर्वहण करता है। समाज एक प्रक्रिया है चुनाव हो या मनोनयन मगर उसके बाद हम सब एक परिवार के रूप में समाज में रहते है। उन्होंने आगे कहा कि एकता में बड़ी ताकत होती है, ऐसे मौके पर सामूहिक एकजुटता बहुत जरूरी है। क्यूंकि संगठित समाज ही विकास की दिशा में अग्रसर होती है. आप सभी लोगों के आशीर्वाद से मुझे नवीन दायित्व मिला है जिसके निर्वहण के लिए आप सभी की कुशल मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी. तत्कालीन अध्यक्ष खोरबाहरा राम साहू ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अध्यक्ष की भूमिका समाज का नेतृत्व करना,सामाजिक एकता एवं समरसता को बढ़ावा देते हुए समाज के उत्थान के लिए कार्य करना है।

 उन्होंने कहा कि समाज को ज़ब भी मेरी सहयोग की आवश्यकता होगी मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। तत्पश्चात सामाजिक दस्तावेज सौंपते हुए अभिवादन किया। कार्यक्रम के अंत में तत्कालीन अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों को शाल भेंट कर उनका सम्मान किया गया.इस अवसर पर नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष रामकुमार हिरवानी,कमला साहू,भुवन लाल साहू, गंगूराम साहू, गुहा राम साहू,निर्मला साहू,पार्वती साहू,नरसिंह साहू,पूरन लाल साहू, लीलाराम साहू ओमप्रकाश साहू,खगेश साहू,डोमार साहू,जगदीश साहू, राजेश साहू साहू,मिथलेश साहू,परस साहू,बिंदु साहू,उमेंद साहू,विशेषर साहू, बोधन साहू,सहित परिक्षेत्र साहू समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट