गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 15 दिसंबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर प्रत्येक घरों में संघ के कार्यकर्ता घर घर जाकर बृहद गृह संपर्क अभियान को सफल बनाने में लगे हुए हैं।
इसी कड़ी में पूरे देश भर में प्रत्येक राज्य में जिला खंड और मंडल स्तर पर या अभियान बहुत ही व्यापक तरीके से चलाया जा रहा है जिसमें संघ के कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ इस कार्य में निरंतर लगे हुए हैं और हिंदू समाज को जगाने का कार्य कर रहे हैं घर-घर जाकर भारत माता की चित्र और संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इन 100 वर्षों में 100 वर्षों की यात्रा का विवरण सहित पांच परिवर्तन के उद्देश्य को लेकर के घर-घर जा रहे हैं जिसमें पांच परिवर्तन सामाजिक समरसता पर्यावरण स्वदेशी सुख दिशा और कुटुंब प्रबोधन जैसे विषयों को लेकर के संघ देश को सर्वांगीण उन्नति के शिखर पर आसीन करना चाहते हैं और भारत को विकसित राष्ट्र बनाकर हिंदू राष्ट्र बनाने की दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं जिसमें पूरे हिंदू समाज की प्रत्येक जनमानस की भागीदारी हो इस बातों को ध्यान में रखकर प्रत्येक कार्यकर्ता बृहद गृह संपर्क अभियान के अंतर्गत घर-घर जा रहे हैं।
इसी कड़ी में ग्राम कठिया नंबर दो,तोरला, मंदलोर, सुंदरकेरा, उमरपोटी, आलेखुटा, जवईबांधा, परसदा आदि गांव में सुंदरकेरा मंडल अंतर्गत आने वाले सभी गांव में बृहद ग्रह संपर्क अभियान व्यापक स्तर पर जारी है। और लगभग पूर्णता की ओर है उक्त जानकारी किसान नेता और मंडल पलक नत्थूराम साहू ने बताया। उन्होंने कहा कि इस अभियान को प्रत्येक ग्राम में 11 समिति मंडल में प्रत्येक गांव से तीन-तीन कार्यकर्ता 30 कार्यकर्ताओं की मंडल टोली बनाकर ग्राम प्रमुख सह प्रमुख बनाकर यह अभियान को पूर्ण किया जा रहा है,जिसमें परसदा से ग्राम प्रमुख,तोरला से खेमू साहू, दानी तारक,सचिन साहू,खोमेश साहू, रामखेलावन साहू,रामकुमार साहू, उमरपोटी से देवनारायण सिंह,पीके सिंह,मुरली यादव,प्रदीप साहू, आलेखुटा से उपसरपंच प्रीतम सिंह, सरपंच झाड़ू राम सिंह,पवन सिंह, योगेश ध्रुव,चंद्रकला धुव व मंडल के संयोजक कमल नारायण साहू, जवईबांधा से मुकेश साहू,कठिया से वीर सिंह,डॉ सियाराम तारक,टिकेश्वर वर्मा, पोड़ से मनहरण लाल वर्मा,लोमस साहू,सुंदरकेरा से प्रमिला साहू,हरिराम साहू,धीरू साहू, सोनीसिली से दीपक साहू,नवागांव से लुमन चक्रधारी,कोलियरी से सरपंच विजय यादव सहित पूरे अभनपुर विधानसभा में इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं।


