गरियाबंद

खेल प्रतियोगिता में जनपद सभापति हुए शामिल
15-Dec-2025 3:17 PM
खेल प्रतियोगिता में जनपद सभापति हुए शामिल

छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 15 दिसंबर। पिछले दिनों खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अभनपुर जनपद पंचायत के सभापति ब्रह्मानंद साहू शुभारंभ अवसर पर अतिथि के रूप में शामिल हुए।

जियोदिया नगर खेल मैदान गातापार में जिला प्रशासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग अभनपुर रायपुर छ.ग.के तत्वाधान में खेल संपन्न कराया गया। जिसमें एथलेटिक्स,खो-खो,रस्साकसी, बैडमिंटन, बास्केटबाल, तवाफेंक,  वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, हॉकी, कुश्ती, फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर ब्रम्हानंद साहू सभापति जनपद पंचायत अभनपुर,जर्मनी से ब्रदर एथरेंस, सिस्टर अनीता,खेल अधिकारी देवांगन जी उपस्थित हुए,


अन्य पोस्ट