गरियाबंद

सालासर समिति ने दिया भगवान को आमंत्रण
14-Dec-2025 10:46 PM
सालासर समिति ने दिया भगवान को आमंत्रण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 14 दिसंबर। नगर की सामाजिक,धार्मिक,जनकल्याण संस्था ने राधा कृष्ण मंदिर पहुंचकर 21 दिसम्बर से 1 जनवरी तक होने वाले आयोजन के लिए मंदिर स्थित सभी देवी देवताओं को इस आयोजन को निर्विघ्न रूप से सम्पन्न होने के लिए निमंत्रण दिया गया।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक राजू काबरा, अध्यक्ष धरम साहू, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर राठी, ओमप्रकाश शर्मा, संतोष अग्रवाल, विवाह संयोजक रूपेंद्र चन्द्राकर ने मंदिर पुजारी रविशंकर गौतम के हाथों आमंत्रण रूपी कलेण्डर दिया जिसे स्वस्ति वाचन करते हुए रोली चांवल लगाकर भगवान को पढक़र सुनाया गया।

आज से सभी कार्यों का श्री गणेश कर शुभारम्भ किया गया। राजू काबरा ने बताया कि 21 दिसम्बर से प्रारम्भ होकर नव वर्ष 1 जनवरी तक यह आयोजन होगा, जिसमें 21 दिसम्बर को विशाल कलश यात्रा एवम शोभायात्रा मनमोहक झांकियों के साथ नगर भर्मण करेगी, एवं इसी दिन से 9 दिवसीय राम कथा प्रारम्भ होगी। इस कथा को श्रवण कराने प्रशान्त जी महाराज अयोध्या से पधारेंगे। प्रतिवर्षानुसार 31 दिसम्बर को 11 बेटियों का सामूहिक विवाह संपन्न होगा। एवं 1 जनवरी को विशाल हनुमान चालीसा महापाठ के साथ ही इस आयोजन का सम्पन्न होगा।

सभी आयोजन दोपहर 2 बजे से प्रारम्भ होगा,यह सम्पूर्ण आयोजन नगरवासियों के सहयोग से सम्पन्न होगा,समिति ने सभी सर्व समाज से इस आयोजन में शामिल होकर सफल बनाने का अपील की है।


अन्य पोस्ट