गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 5 दिसंबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नवापारा इकाई द्वारा नगर के प्रत्येक घरों में आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अवसर पर भारत माता की फोटो एवं संघ संघर्ष के 100 वर्षा की कहानी पहुंचा रहा है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने के उद्देश्य से लोगों तक व्यक्तित्व निर्माण की कार्य पद्धति, संघ कार्य का विस्तार,सेवा कार्य को घर-घर पहुंचने का कार्य कर रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक नियमित रूप से समाज परिवर्तन और समस्याओं का समाधान करने के लिए सतत् सक्रिय रहते हैं। शताब्दी वर्षों को निमित्त मानकर पांच विषयों पर सज्जन शक्ति के सहयोग से जन जागरण के लिए विशेष प्रयत्न किया जा रहे हैं। जिसे पंच परिवर्तन कहा गया है। यह पांच विषय सामाजिक समरसता,पर्यावरण संरक्षण,कुटुंब प्रबोधन,स्व-आधारित जीवन एवं नागरिक कर्तव्य बोध है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का आह्वान है की संपूर्ण समाज को संगठित कर देश के सामने आने वाली सभी समस्याओं और चुनौतियों का सामना करना है।
समाज में स्थाई परिवर्तन लाने हेतु समाज की व्यवस्थाओं को युगानुकुल निर्माण करना है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने लोगों से अपील की है कि हर समाज के लोग इस शताब्दी वर्ष में योगदान दे,सभी के सामूहिक सहयोग से एक अच्छा समाज और राष्ट्र निर्माण होगा।
उसी प्रकार भारत माता के इस राष्ट्र कार्य में सभी अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुसार सक्रिय भूमिका निभाए। नगर के स्वयंसेवक हर घर तक पहुंच रहे हैं नवापारा नगर को पांच बस्ती में विभाजित किया गया है जिसमें नगर कार्यवाह आकाश जैन सहनगर कार्यवाह प्रदीप मिश्रा, सहनगर संघ चालक डॉ.के.आर.सिन्हा,रोहित प्रजापति, सोहेद्र साहू,योगेश यादव,कैलाश साहू, धीरज ठाकुर,रवि विश्वकर्मा,डीगेश साहू, योगेश सोनकर,अमन पाटकर, विनोद देवांगन आदि लोग संपर्क अभियान में लगे हुए हैं।


