गरियाबंद

एसआईआर में सहयोग करें-मांझी
01-Dec-2025 4:04 PM
एसआईआर में सहयोग करें-मांझी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 मैनपुर, 1 दिसंबर।  गरियाबंद के मैनपुर मंडल में भाजपा के एसआईआर अभियान को लेकर एक बैठक  रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी ने ली।

उन्होंने बताया -यह अभियान संगठन को सशक्त बनाने और बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का एक प्रमुख माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे घर-घर जाकर एसआईआर के साथ मतदाता सूची में सहयोग करें, जिससे लोकतंत्र सही दिशा में चल सके और मजबूत हो सके और केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचा पहुंचाएं।

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष यादव महामंत्री घनश्याम मरकाम दिनेश सचदेव रूपेश साहू तुलसी राठौर राकेश दुबे मैनपुर सरपंच हनीता  नायक भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता  मोहन सिंह कुशवाह सहित कई पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बिंद्रानवागढ़ के कांग्रेस  विधायक जनक ध्रुव ने एसआईआर को लेकर कहा कि यह काम बहुत जल्दबाजी में किया जा रहा है। उन्होंने कहा -भाजपा का इसके पीछे एजेंडा क्या है? क्या ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की तैयारी है या फिर पुराने वोटर लिस्ट घोटालों को छिपाने की कोशिश। अब चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली बन गया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने हर बूथ पर एजेंट नियुक्त किए हैं और एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, ताकि आयोग की गड़बडिय़ों को उजागर किया जा सके।


अन्य पोस्ट