गरियाबंद

बीएड प्रशिक्षणार्थियों ने संविधान दिवस मनाया
29-Nov-2025 4:32 PM
बीएड प्रशिक्षणार्थियों ने  संविधान दिवस मनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 29 नवंबर। अंचल के प्रतिष्ठित सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय, नवापारा (राजिम) के शिक्षा संकाय द्वारा कार्यक्रम प्रभारी सहायक प्राध्यापक लोमश साहू व प्रीति शाह के संयुक्त मार्गदर्शन में 26 नवंबर को भारतीय संविधान दिवस मनाया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राचार्य डॉ.शोभा गावरी, उप प्राचार्य डॉ. मनोज मिश्रा, खेल प्रभारी डॉ.शिव कुमार पाण्डेय,रा.से.यो. जिला संगठक डॉ.आर.के.रजक, डॉ. डी.पी.निर्मलकर,सहायक प्राध्यापक डॉ.सारिका साहू,तरूण साहू, चंद्रहास साहू, अखिलेश शर्मा, डॉ.संतोष शर्मा व ज्ञान प्रकाश साहू उपस्थित रहें। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरूवात सरस्वती माता,स्वामी विवेकानंद जी व डॉ. बी.आर.अंबेडकर जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

प्राचार्य डॉ. शोभा गावरी ने कहा कि 26 नवंबर की तारीख भारत के लिए बेहद खास होती है, क्योंकि इस दिन सन् 1949 में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की अध्यक्षता में भारत ने संविधान को अपनाया था। आज हमारा संविधान सिफऱ् एक कानूनी दस्तावेज़ नहीं है, बल्कि यह एक ग्रंथ है। जो देश की आत्मा, उसके सपनों और उसके लोकतांत्रिक मूल्यों को दर्शाता है, इसलिए इस दिन को पूरे देश में संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।  इन कार्यक्रमों में स्वागत गीत, कविता, भाषण, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर इत्यादि में क्रमश:जीतेश्वरी, मार्टिना,पूनम देवी,समीर साहू, दीपक साहू, कुनाल साहू, सचिन साहू, राहुल, वर्षा मंडल, काजल साहू,केशरी कश्यप,लाल कृष्ण, इत्यादि ने प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षु शिक्षकों में रिया साकरकर, अनिशा, चंद्रकांत रजक, मिनाक्षी चेलक, उमाशंकर, भारती मंडल, तारिणी, देवानंद, योगेन्द्र साहू, प्रशांत, समीर राजवंशी, शांता, टिंकल राज राठिया सहित बी.एड. तृतीय सेमेस्टर व बी.एड. प्रथम सेमेस्टर के समस्त प्रशिक्षणार्थी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन युक्ता यादव व मोनिका ने संयुक्त रूप से किया।

अंत में सहायक प्राध्यापक प्रीति शाह ने आभार प्रदर्शन किया।


अन्य पोस्ट