गरियाबंद

राधाकृष्ण मंदिर में श्री विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन
24-Nov-2025 4:17 PM
राधाकृष्ण मंदिर में श्री विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 नवापारा राजिम, 24 नवंबर। नगर के हृदय स्थल गांधी चौक के पास  स्थित सेठ रेखराज चतुर्भुज अग्रवाल परिवार द्वारा नगर को समर्पित राधाकृष्ण मंदिर के 100 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य शताब्दी महोत्सव मनाया जा रहा है,नगर भोज के बाद सात दिवसीय वैदिक अनुष्ठान के साथ विशाल विष्णु महायज्ञ प्रारम्भ हो रहा है।

पूरे नगर में चर्चित विशाल नगर भोज जिसमें 45 से 50 हजार भक्तों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की उसके के बाद से नगर एवं आसपास अंचल वासियों में बेसब्री से प्रतिक्षा थी कि कब विष्णु महायज्ञ देखने को मिलेगा,वह प्रतिक्षा की घड़ी समाप्त हुई। सोमवार 24 नवंबर से रविवार 30 नवंबर  तक श्री विष्णु महायज्ञ का भव्य और दिव्य आयोजन किया जा रहा है। यह सात दिवसीय वैदिक अनुष्ठान नगर में आध्यात्मिक माहौल और धार्मिक उत्साह का संचार करेगा। प्रतिदिन प्रात: 9 से दोपहर 2 बजे तक यज्ञ होगा। इस यज्ञ में यजमान के रूप में नयन निधि अग्रवाल, प्रतीक पूजा अग्रवाल, श्वेता अंकित अग्रवाल रहेंगे।जिन्हें बहुत ही अनुष्ठान के कड़े नियमों का पालन करना होगा, नवापारा नगर में लगभग 25 वर्ष से अधिक हो गए विष्णु महायज्ञ नहीं हुआ इसलिए भक्तों में इस यज्ञ को देखने, दर्शन-परिक्रमा करने के लिए जबरदस्त उत्साह है।

यज्ञ की मुख्य आचार्य मंडली में यज्ञाचार्य पं.संतोष मिश्रा,उपाचार्य पं. देवेंद्र दुबे,ऋग्वेदाचार्य पं.अमित तिवारी,यजुर्वेदाचार्य पं.कमल किशोर शर्मा, सामवेदाचार्य पं.भानु उपाध्याय, अथर्ववेदाचार्य पं.सौरभ पांडेय,तथा कृष्ण यजुर्वेदाचार्य पं.कामेश तिवारी अपनी वैदिक सेवाएँ प्रदान करेंगे।

इसके अतिरिक्त ब्रह्मा पं. राजाराम पांडेय सहित नगर एवं आसपास क्षेत्र के अनेक विद्वान वैदिक ऋत्विज,श्रोता और पुरोहितगण यज्ञ अनुष्ठान को सफल बनाने में शामिल रहेंगे। काशी से विद्वान ब्राम्हण इस यज्ञ को सम्पन्न कराने पहुंच गए है। मंदिर परिसर एवम आस पास को दुल्हन की तरह सजाया गया है,ऐसा लगता है जैसे कुम्भ नगरी में आ गए,यज्ञ स्थल पर पहुंचते ही अद्भुत अलौकिक शांति का एहसास होता है,

ऋत्वृक-श्रोतागण में प्रमुख रूप से पं.ओमप्रकाश शर्मा, पं.नीलेश पांडेय, प. सूर्यकांत तिवारी, पं.आदित्य तिवारी, पं.केशवचंद्र तिवारी, प.धर्मेंद्र दुबे, पं.चिरंजीवी पांडेय, पं.विद्याधर तिवारी, प.शिवन पांडेय,पं.हेमंत शर्मा, प.कौशलेन्द्र तिवारी,पं. खिलेश शर्मा, पं. बिट्टू शर्मा, पं. प्रशांत पांडेय, पं.अशोकप्रसाद तिवारी,पं.सत्यम पाठक,तथा पं.अभिषेक शर्मा शामिल हैं। सैकड़ों सेवा धारी इस आयोजन को सफल बनाने हेतु दिन रात डटे हुए है।

 

इस हेतु मंदिर ट्रस्ट के सर्वराकार मोहनलाल अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल एवम संगठन समिति के प्रमुख गिरधारी अग्रवाल ने बताया कि प्रतिदिन होने वाले यज्ञ,हवन, पूजन, प्रवचन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भगवान राजीवलोचन,  श्रीकुलेश्वर महादेव,श्रीराधा कृष्ण मंदिर परिसर का पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहेगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं पहुंच रहे है। इसलिए शांति सुरक्षा हेतु चारों ओर कैमरे,एल ई डी भी लगवाई गई है,

सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस प्रसासन का भी सहयोग मिल रहा है,सौ वर्ष का गौरव-वैदिक परंपरा का महायज्ञ, नवापारा में भक्ति,आस्था,विश्वास और संस्कृति का अद्वितीय मिलन होगा। इसके साथ ही मंदिर में स्थित शिव परिवार में गणेश जी की मूर्ति खंडित होने कारण जयपुर राजस्थान से मार्बल की गणेश मूर्ति मंगवाई गई है,जिसका भी प्राण प्रतिष्ठा है,इस भव्य एवम विशाल आयोजन में पूरा नगर जाती पाती का भेदभाव भूलकर एक होकर पूरे प्रदेश ही नही पूरे देश मे प्रेम सदभावना का संदेश दे रहा है। समिति ने समस्त अंचल वासियों को आमंत्रित करते हुए कहा कि इस महान पुण्य के अवसर पर जरूर पधारे एवं धार्मिक लाभ लेवें।


अन्य पोस्ट