गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 7 नवंबर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय के शिक्षा संकाय में छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राचार्य डॉ. शोभा गावरी, उप प्राचार्य डॉ. मनोज मिश्रा, खेल प्रभारी डॉ. शिव कुमार पाण्डेय, कार्यक्रम प्रभारी प्रो. नयना पहाडिय़ा व कार्यक्रम संयोजिका व संचालिका प्रो. प्रीति शाह उपस्थित रहे। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुवात छत्तीसगढ़ महतारी व सरस्वती माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ.शोभा गावरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की रजत जयंती केवल बीते 25 वर्षों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमारे राज्य की सामूहिक उपलब्धियों और भविष्य की आकांक्षाओं का प्रतीक है। उप प्राचार्य डॉ.मनोज मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की रजत जयंती केवल एक पड़ाव नहीं, बल्कि यह हमारी सामूहिक यात्रा और प्रगति का प्रतीक है। 25 वर्षों में राज्य ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, संस्कृति और औद्योगिक विकास में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। इन कार्यक्रमों में लोकगीत (सुवा, कर्मा, ददरिया, पंथी), कविता, भाषण, पहेली, चित्रकला इत्यादि में क्रमश: पूनम देवी, गोपेश साहू, योगेन्द्र, चांदनी गायकवाड़, खुशबू लता, खिलेश्वरी भारती, वर्षा, रश्मि व अवंतिका दिवान इत्यादि ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में डॉ.सारिका साहू,प्रो. तरूण साहू, प्रो.चंद्रहास साहू, प्रो. अखिलेश शर्मा, डॉ. संतोष शर्मा, ज्ञान प्रकाश साहू, प्रशिक्षु शिक्षकों में दीपक साहू, उमाशंकर साहू, मनीष, मेघा कंवर, राहुल पटेल, लालचंद साहू, गुलशन निषाद सहित बी.एड. प्रथम सेमेस्टर के समस्त प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजिका व संचालिका प्रो.प्रीति शाह रहीं।
कार्यक्रम का संचालन जॉनसन साहू व मोनिका साहू ने संयुक्त रूप से किया। अंत में कार्यक्रम प्रभारी प्रो.नयना पहाडिय़ा ने कार्यक्रम के उद्देश्य छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा को बताते हुए आभार प्रदर्शन किया।


